तिरुपति लड्डू मामला: आंध्र प्रदेश के CM नायडू बोले- लड्डूओं की गुणवत्ता में हुआ सुधार

Edited By Harman Kaur,Updated: 05 Oct, 2024 02:45 PM

tirupati laddu case andhra pradesh cm quality of laddus has improved

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को बताया कि तिरुमला पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने ‘लड्डू प्रसादम’ की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। उन्होंने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा...

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को बताया कि तिरुमला पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने ‘लड्डू प्रसादम’ की गुणवत्ता पर संतोष जताया है। उन्होंने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा बनाए गए वकुलामठ के नए रसोई घर का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात की।
PunjabKesari
नायडू ने कहा कि लड्डू प्रसादम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा, अगर जरूरत पड़ी, तो टीटीडी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) तिरुपति से सलाह भी ले सकता है। मुख्यमंत्री की यह बात उस समय आई है जब उन्होंने और टीटीडी के अधिकारियों ने पूर्व युवजन श्रमिक रायथू (वाईएसआर) कांग्रेस सरकार पर लड्डू प्रसादम बनाने में मिलावटी घी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने इस आरोप को खारिज किया है। नायडू ने कहा कि कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद के लड्डू की गुणवत्ता के लिए संतोष व्यक्त किया है, जबकि पहले लोगों ने इसकी गुणवत्ता पर असंतोष जताया था।

टीटीडी के प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में, नायडू ने सुनिश्चित करने को कहा कि प्रसाद बनाने में केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए। उन्होंने धर्मस्व मंत्री अनम राम नारायण रेड्डी को सलाह दी कि सभी मंदिरों को भक्तों की राय अवश्य लेनी चाहिए।
PunjabKesari
नायडू ने कहा कि तिरुमला पहाड़ी पर “गोविंदा नामम” के अलावा कोई और शब्द नहीं सुनाई देना चाहिए। उन्होंने शुक्रवार रात तिरुमला में रात्रि विश्राम किया और नौ दिवसीय वार्षिक ब्रह्मोत्सव के पहले दिन भगवान वेंकटेश्वर को “पट्टू वस्त्रालु” (रेशमी वस्त्र) अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने 2025 के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के कैलेंडर और डायरी का विमोचन भी किया।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!