Edited By Rohini Oberoi,Updated: 18 Apr, 2025 09:19 AM
देश में बीते कुछ सालों में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की भूमिका काफी अहम रही है। आए दिन घोटालों, आर्थिक अपराधों या हाई-प्रोफाइल मामलों में इन दोनों एजेंसियों का नाम सुनने को मिलता है। मगर आम लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि इन...
नेशनल डेस्क। देश में बीते कुछ सालों में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की भूमिका काफी अहम रही है। आए दिन घोटालों, आर्थिक अपराधों या हाई-प्रोफाइल मामलों में इन दोनों एजेंसियों का नाम सुनने को मिलता है। मगर आम लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि इन दोनों संस्थाओं की जिम्मेदारियाँ क्या होती हैं ये किसके अधीन काम करती हैं और इनके प्रमुखों की नियुक्ति कैसे होती है।
चलिए जानते हैं इन दोनों एजेंसियों के बारे में पूरी जानकारी सरल शब्दों में:
➤ ED क्या काम करती है?
ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय देश में आर्थिक अपराधों की जांच करती है। इसका मुख्य कार्य मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) और विदेशी मुद्रा कानूनों (FEMA) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना होता है। ईडी पीएमएलए (PMLA) यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच करती है और गैरकानूनी तरीकों से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने का अधिकार रखती है।
➤ ईडी किसे रिपोर्ट करती है?
ईडी सीधे वित्त मंत्रालय के अंतर्गत राजस्व विभाग (Department of Revenue) को रिपोर्ट करती है।
➤ ईडी डायरेक्टर की नियुक्ति कैसे होती है?
ईडी के निदेशक की नियुक्ति केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम, 2003 के तहत होती है।
-
एक चयन समिति इसका निर्णय करती है जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय सतर्कता आयुक्त करते हैं।
-
UPSC परीक्षा और इंटरव्यू के बाद योग्य उम्मीदवारों के नाम भेजे जाते हैं।
-
अंतिम चयन ACC (Appointments Committee of the Cabinet) करती है।
➤ सीबीआई क्या काम करती है?
सीबीआई यानी Central Bureau of Investigation, देश की प्रमुख जांच एजेंसी है।
-
यह हत्या, भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, यौन अपराध जैसे गंभीर मामलों की जांच करती है।
-
किसी भी सरकारी कर्मचारी (Public Servant) के खिलाफ अगर शक हो कि वह भाग सकता है या सबूत मिटा सकता है तो CBI उसे बिना वॉरंट के गिरफ्तार कर सकती है।
➤ CBI को जांच की अनुमति कैसे मिलती है?
-
CBI आम तौर पर जांच तभी कर सकती है जब राज्य सरकार, केंद्र सरकार या फिर हाईकोर्ट/सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जांच का आदेश हो।
-
अगर किसी राज्य में जांच करनी हो, तो वहां की सरकार से अनुमति लेना ज़रूरी होता है।
➤ सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति कैसे होती है?
सीबीआई के प्रमुख की नियुक्ति एक तीन सदस्यों वाली चयन समिति करती है।
इस समिति में होते हैं:
-
प्रधानमंत्री (अध्यक्ष)
-
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
-
लोकसभा में विपक्ष के नेता (अगर विपक्ष का नेता न हो तो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी का नेता)
➤ CBI किसे रिपोर्ट करती है?
CBI का नियंत्रण केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अधीन होता है।
➤ ईडी और सीबीआई में क्या है अंतर?
विषय |
ईडी (ED) |
सीबीआई (CBI) |
जांच का क्षेत्र |
आर्थिक अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग |
हत्या, भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी आदि |
कानून |
PMLA, FEMA |
IPC, PC Act आदि |
रिपोर्टिंग |
वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) |
कार्मिक विभाग, PMO |
नियुक्ति प्रक्रिया |
केंद्रीय सतर्कता आयोग की सिफारिश पर |
PM, CJI और विपक्ष नेता की समिति द्वारा |
कार्रवाई का तरीका |
संपत्ति जब्ती, आर्थिक सजा |
गिरफ्तारी, केस रजिस्ट्रेशन |