mahakumb

आज किसानों ने 10 घंटे पंजाब बंद का किया आह्वान: जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित

Edited By Rahul Rana,Updated: 30 Dec, 2024 08:44 AM

today farmers called for 10 hour punjab bandh life completely affected

अपनी मांगों को लेकर आज किसानों ने पंजाब में बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह से शुरू होकर शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान राज्य में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

नेशनल डेस्क। अपनी मांगों को लेकर आज किसानों ने पंजाब में बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह से शुरू होकर शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान राज्य में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

बस और ट्रेन सेवाएं ठप

किसानों के प्रदर्शन के चलते बस सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रेलवे ने भी पंजाब से गुजरने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल-कॉलेज और दफ्तर भी बंद

बंद के कारण पंजाब में ज्यादातर स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रखे गए हैं। किसानों ने आम जनता से अपील की है कि वे बंद को सफल बनाने में सहयोग करें।

अन्य राज्यों पर भी असर

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर यातायात डायवर्ट कर दिया है ताकि प्रदर्शन के कारण रास्तों पर भीड़भाड़ न हो। यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

क्यों कर रहे हैं किसान प्रदर्शन?

किसानों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर यह बंद रखा है। उनकी प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी और कर्ज माफी शामिल है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती उनका आंदोलन जारी रहेगा।

जनजीवन प्रभावित

बंद के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों को दैनिक जरूरतों के सामान खरीदने में भी दिक्कत हो रही है। किसान संगठनों का कहना है कि यह बंद सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का प्रयास है।

बता दें कि शाम 4 बजे तक बंद समाप्त होने की उम्मीद है लेकिन तब तक पंजाब के लोग इस असुविधा का सामना कर रहे हैं।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!