Breaking




छुट्टी का ऐलान! जानें आज किस-किस जगह बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 29 Apr, 2025 09:46 AM

today schools colleges banks everything will remain closed

आज भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम की जयंती को पूरे धार्मिक और सांस्कृतिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है जिसके चलते इन राज्यों में...

नेशनल डेस्क। आज भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम की जयंती को पूरे धार्मिक और सांस्कृतिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है जिसके चलते इन राज्यों में सामान्य जनजीवन थोड़ा थम जाएगा। आइए जानते हैं किन राज्यों में आज छुट्टी रहेगी और क्या-क्या बंद रहेगा?

इन राज्यों में रहेगी छुट्टी

➤ पंजाब: पंजाब सरकार ने आज भगवान परशुराम जयंती के लिए पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके चलते सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय आज बंद रहेंगे।

➤ हिमाचल प्रदेश: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में आज बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

➤ अन्य राज्य: मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में भी आज भगवान परशुराम जयंती का अवकाश रहने की प्रबल संभावना है क्योंकि इन क्षेत्रों में यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी स्थानीय प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों के आधार पर छुट्टी की घोषणा की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? छुट्टियों का शेड्यूल जारी

 

आज क्या-क्या रहेगा बंद

➤ स्कूल और कॉलेज: पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे। जिन अन्य राज्यों में यह पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है वहां भी स्कूल और कॉलेज बंद रह सकते हैं। अभिभावकों और छात्रों को अपने संस्थानों से इस बारे में पुष्टि कर लेनी चाहिए।

➤ बैंक: हिमाचल प्रदेश में आज बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा जैसा कि RBI के अवकाश कैलेंडर में स्पष्ट रूप से बताया गया है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और ATM हमेशा की तरह चालू रहेंगे।

➤ सरकारी कार्यालय: पंजाब में आज सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। अन्य राज्यों में स्थानीय प्रशासन के निर्णय के अनुसार सरकारी कार्यालयों में अवकाश हो सकता है।

➤ निजी कार्यालय: निजी क्षेत्र के कार्यालयों में छुट्टी देना या न देना पूरी तरह से संगठन के विवेक पर निर्भर करता है लेकिन इस पर्व के धार्मिक महत्व को देखते हुए कई निजी संस्थान भी अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे सकते हैं।

क्यों मनाई जाती है भगवान परशुराम जयंती?

भगवान परशुराम जयंती हर साल अक्षय तृतीया के दिन मनाई जाती है जो हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि होती है। यह दिन भगवान परशुराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है जिन्हें धर्म, न्याय और शक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। इस दिन भक्त मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!