Breaking




दर्दनाक हादसा: बारिश के कारण फिसला Tractor, कुएं में गिरने से 8 महिलाओं की गई जान

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 04 Apr, 2025 01:11 PM

tractor slipped due to rain 8 women died after falling into a well

महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह हिंगोली के वसमत तालुका के गुंज गांव से हल्दी की कटाई के लिए खेतों में जा रही महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर नांदेड के आलेगांव इलाके में स्थित कांचननगर के पास...

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आज सुबह हिंगोली के वसमत तालुका के गुंज गांव से हल्दी की कटाई के लिए खेतों में जा रही महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर नांदेड के आलेगांव इलाके में स्थित कांचननगर के पास अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में गिर गया। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई अन्य के कुएं में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

स्लिप होकर कुएं में गिरा ट्रैक्टर

घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच घटी जब ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं खेतों की ओर जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलाके में हुई बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी जिससे ट्रैक्टर का टायर स्लिप हो गया और चालक संतुलन खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर सीधे पानी से भरे कुएं में गिर गया। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैक्टर पूरी तरह से पानी में समा गया और उसका केवल एक टायर ऊपर दिख रहा था।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर एक महिला समेत कुछ लोगों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल महिलाओं ने बाहर आकर बताया कि ट्रैक्टर में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। इस जानकारी से मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

बचाव कार्य जारी

घटनास्थल पर हिंगोली और नांदेड पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है। हालांकि अब तक किसी शव का पता नहीं चल पाया है और ट्रैक्टर भी पूरी तरह से पानी में समा गया है। ट्रैक्टर और ट्रॉली को बाहर निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है और अन्य बचाव दलों की मदद ली जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैक्टर में कितने लोग सवार थे।

आसपास के गांवों में मचा हड़कंप

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं हिंगोली जिले के वसमत तालुका के भुज गांव की रहने वाली थीं। ये महिलाएं ट्रैक्टर से हल्दी की फसल की कटाई के लिए आसपास के खेतों में जाती थीं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!