सुहागरात पर पहली संग कसमें, 15वीं रात दूसरी दुल्हन! दूल्हे का प्यार या पाखंड? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 22 Apr, 2025 10:08 AM

tragic end of suhagraat in hapur groom eloped with second bride in 15 days

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता दुल्हन का सुहागरात का सपना तब चकनाचूर हो गया जब शादी के महज 15 दिन बाद ही उसका पति उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ फरार हो गया। पीड़ित दुल्हन का आरोप है कि उसके...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता दुल्हन का सुहागरात का सपना तब चकनाचूर हो गया जब शादी के महज 15 दिन बाद ही उसका पति उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ फरार हो गया। पीड़ित दुल्हन का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए एक महिला कांस्टेबल से दूसरी शादी कर ली।

बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर की रहने वाली नेहा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नेहा के अनुसार उसकी शादी गजालपुर गांव के नवीन के साथ 16 फरवरी को हुई थी। शादी के तीन दिन बाद ही उसे अपने पति और एक महिला कांस्टेबल के बीच प्रेम संबंध की जानकारी मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि यह महिला कांस्टेबल हापुड़ जिले में ही तैनात है।

 

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर किसका चलता है VIP 'राज'? कौन हैं वो खास लोग जिनकी नहीं होती चेकिंग?

 

पीड़िता नेहा ने बताया कि हेड कांस्टेबल का घर मोहल्ला साकेत कॉलोनी में है। उसका पति नवीन उसे उस कांस्टेबल के घर ले गया था और जबरदस्ती उससे महिला कांस्टेबल के पैर भी पकड़वाए थे। इतना ही नहीं नवीन ने नेहा पर यह दबाव भी डाला कि वह उसे गांव में रखेगा और महिला कांस्टेबल को मेरठ में बसाएगा।

नेहा के मुताबिक शादी के ठीक 15 दिन बाद मार्च महीने में उसके पति नवीन ने बिना उसे तलाक दिए उस महिला हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी कर ली। नेहा के पास इस दूसरी शादी की तस्वीरें भी मौजूद हैं।

 

यह भी पढ़ें: Video: आधे कपड़े, High Voltage ड्रामा! विवाहित प्रेमिका, शादीशुदा आशिक और रात के अंधेरे' में गुपचुप रोमांस, संदूक खोला तो...

 

नेहा का कहना है कि उसने 16 अप्रैल की रात को अपने पति और उस महिला कांस्टेबल को मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित मकान में रंगेहाथ पकड़ लिया था और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी थी। आरोप है कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

वहीं इस पूरे मामले पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह घटना एक नवविवाहिता के सपनों को तोड़ने वाली और रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली है जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!