Delhi Accident: डिवाइडर पर सो रहे 5 लोगों को ट्रक ने कुचला, 3 की हुई मौत और 2 की हालत गंभीर

Edited By Parminder Kaur,Updated: 26 Aug, 2024 10:36 AM

truck crushed five people sleeping on divider in delhi shastri park area

पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में डिवाइडर पर 5 लोग सो रहे थे, जिन्हें एक ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे हुआ। इस दुर्घटना में घायल सभी पांच लोगों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीन...

नेशनल डेस्क. पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में डिवाइडर पर 5 लोग सो रहे थे, जिन्हें एक ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे हुआ। इस दुर्घटना में घायल सभी पांच लोगों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर थी और उन्हें जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, ये पांचों लोग बेघर थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एक मृतक की पहचान जाकिर के रूप में हुई है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों व घायलों की सही पहचान और उम्र जानने की कोशिश कर रही है।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: नहीं रहे महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और सांसद वसंत चव्हाण, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

 

महाराष्ट्र के नांदेड़ से कांग्रेस के लोकसभा सांसद वसंत चव्हाण ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और हाल ही में उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी। सांस लेने में समस्या के चलते उन्हें हैदराबाद के क्रीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

रविवार को उनकी स्थिति और गंभीर हो गई, जिसके बाद सोमवार को उनका निधन हो गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने जानकारी दी है कि वसंत चव्हाण का अंतिम संस्कार नांदेड़ में किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!