छोटी सी बात को लेकर ट्यूशन टीचर ने 10 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, लड़की ICU में भर्ती

Edited By Pardeep,Updated: 22 Oct, 2024 10:16 PM

tuition teacher brutally beats up a 10 year old girl over a small issue

महाराष्ट्र के पालघर के नालासोपारा की 10 वर्षीय एक लड़की मुंबई के एक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है और उसे यहां एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर के नालासोपारा की 10 वर्षीय एक लड़की मुंबई के एक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है और उसे यहां एक सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। 

ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका ने लड़की के कान पर मारा था जिसके कारण उसे स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं पैदा हो गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सात अक्टूबर को घटी। तुलिंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह बाद लड़की की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। उसे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने कहा, "निजी ट्यूशन शिक्षिका (20) ने लड़की के कानों पर बुरी तरह से प्रहार किया, जिसके कारण उसे शुरुआत में बहरापन हुआ, लेकिन जल्द ही स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं उत्पन्न हो गईं। नाबालिग को पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में मुंबई के एक चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।" 

उन्होंने बताया कि लड़की अब भी बेहोश है और उसके माता-पिता की शिकायत के आधार पर शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिक्षिका को नोटिस जारी कर दिया है तथा मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!