दो लड़कियां गर्म सब्जियों के बर्तन में गिरीं, एक की मौत, फरीदाबाद में भंडारे के दौरान हादसा

Edited By Pardeep,Updated: 18 Aug, 2024 11:09 PM

two girls fell into a pot of hot vegetables one died

हरियाणा के फरीदाबाद में दो लड़कियां रविवार को यहां एक 'भंडारे' (सामुदायिक भोज) में गर्म सब्जियों से भरे एक बड़े बर्तन में गिर गईं, जिसके कारण एक लड़की की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः हरियाणा के फरीदाबाद में दो लड़कियां रविवार को यहां एक 'भंडारे' (सामुदायिक भोज) में गर्म सब्जियों से भरे एक बड़े बर्तन में गिर गईं, जिसके कारण एक लड़की की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक वे भंडारे की रसोई में खेलते समय फिसलकर बर्तन में गिर गईं। 

पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ कस्बे के पास ढीग गांव के एक मंदिर में धार्मिक समागम - भागवत कथा - में भाग लेने वाले लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। दोनों लड़कियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दो वर्षीय जिया को मृत घोषित कर दिया। परी (छह) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि रसोइये ने सब्जियों को ठंडा करने के लिए बर्तन को चूल्हे से उतार लिया था, लेकिन बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश में उसके हाथ जल गए।

पुलिस ने बताया कि समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार, परी जिया के ऊपर गिर गई और दोनों लड़कियां अपना संतुलन खो बैठीं और बर्तन में गिर गईं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जिया का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बल्लभगढ़ सदर थाने के प्रभारी उमेश कुमार ने कहा, ‘‘ हमें दोनों लड़कियों के माता-पिता से कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।'' जिया की मौत पर शोक जताते हुए ग्रामीणों ने प्रसाद को तालाब में फेंक दिया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!