Assam: सैर पर निकली दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़... पुलिस ने आरोपी युवक को मारी गोली

Edited By rajesh kumar,Updated: 24 Aug, 2024 06:33 PM

two girls out walk were molested  police shot the accused youth

असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया।

नेशनल डेस्क: असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गोली मार दी गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों ने शुक्रवार को शाम को यहां सैर पर निकली दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था और लड़कियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

सोनितपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। दास ने बताया कि बाद में उन्हें महाभैरव पुलिस थाने में पुलिस के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने दावा किया कि जांच के लिए घटनास्थल पर ले जाए जा रहे युवक ने पुलिस पर हमला कर दिया और उसने एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनकर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

दास ने बताया कि फिलहाल वह तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन है, उसकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय निवासियों के एक समूह ने घटना के विरोध में पुलिस थाने का घेराव किया। इस बीच तिनसुकिया में श्रीपुरिया इलाके में एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसे शुक्रवार को एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया। पोक्सो अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!