mahakumb

काठमांडू हवाई अड्डे पर ड्रग्ज सहित 2 भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 09 Mar, 2025 02:35 PM

two indian nationals arrested with drugs from kathmandu airport

काठमांडू के एक हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ जब्त करने के बाद दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेपाल...

Kathmandu: काठमांडू के एक हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ जब्त करने के बाद दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस ने शनिवार को समाचार बुलेटिन में बताया कि पुलिस ने शुक्रवार शाम को 30 वर्षीय अजीत कुन्नुमपुरथु वर्की और 24 वर्षीय एन डेनसिल के पास से सात किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने बताया कि बैंकॉक से नेपाल पहुंचने के बाद काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरे दोनों लोगों को सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए दोनों को नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों भारतीयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!