असम: लखीमपुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न, दो लोग गिरफ्तार

Edited By Parminder Kaur,Updated: 24 Aug, 2024 05:13 PM

two people arrested for child abuse in lakhimpur assam

असम के लखीमपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात पानीगांव थाने के अंतर्गत आने वाले...

नेशनल डेस्क. असम के लखीमपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात पानीगांव थाने के अंतर्गत आने वाले इलाकों से पकड़ा गया। पहली घटना में एक 'मौलाना' ने नौ साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया, जब वह पढ़ाई के लिए उसके पास गई थी। यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी और आरोपी फरार था। पुलिस ने उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी घटना बृहस्पतिवार को हुई, जब एक व्यक्ति ने अपनी दुकान के अंदर एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इस दुकान के मालिक को भी शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!