दो युवकों को महिला अभ्यर्थियों पर अश्लील टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Parminder Kaur,Updated: 24 Aug, 2024 04:43 PM

two youths arrested for making obscene comments on female candidates

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही लड़कियों पर अश्लील और भद्दी टिप्पणियां करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद...

नेशनल डेस्क. भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही लड़कियों पर अश्लील और भद्दी टिप्पणियां करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को राम सजीवन कॉलेज में परीक्षा देने जा रही महिला अभ्यर्थियों पर दो युवकों ने अश्लील टिप्पणियां कीं। इन युवकों की पहचान बासुदेवपुर निवासी अजय कुमार सरोज (22) और ओमकार सरोज (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मुख्य आरक्षी राज कुमार यादव की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 296 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। अब दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!