Breaking




अब लाहौर से दिखाई देगा भारत का 'तिरंगा', बाघा बॉर्डर पर नितिन गडकरी ने फहराया देश का सबसे ऊंचा झंडा

Edited By Yaspal,Updated: 19 Oct, 2023 08:01 PM

union minister hoisted the country s highest flag at bagha border

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरूवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचे। नितिन गडकरी ने अटारी बाघा बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया। अटारी सीमा पर जयंती द्वार के सामने स्थापित इस ध्वज पर 305 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरूवार को पंजाब के दौरे पर पहुंचे। नितिन गडकरी ने अटारी बाघा बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचे तिरंगा फहराया। अटारी सीमा पर जयंती द्वार के सामने स्थापित इस ध्वज पर 305 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे पूर्व कर्नाटक में देश का सबसे ऊंचा झंडा लहर रहा है। गडकरी का आज दोपहर अमृतसर पहुंचने पर एयरपोटर् पर उनका पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने स्वागत किया। इसके बाद यहां से गडकरी सीधा श्री दरबार साहिब मत्था टेकने पहुंचे। जिसके बाद वह दिल्ली-कटड़ा नेशनल हाईवे का दौरा करने भी गए। गडकरी ने पंजाब में चल रहे हाईवे प्रोजेक्ट्स की भी जानकारी ली।

PunjabKesari

गडकरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तो मेरे जीवन का सुनहरा दिन है। मैं पहली बार बाघा बॉर्डर पर आया है। एनएचएआई ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। देश का सबसे ऊंचा झंडा यहां लगाया है। ये राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरणा देने वाली जगह है। उन्होंने कहा कि ये जब परेड देखते हैं तो रोमांचित होते हैं। आज उसका अनुभव मुझे मिलेगा। मैंने जिंदगी में बहुत काम किए हैं लेकिन ये सबसे अद्भुत काम है। मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “मैं वीर जवानों का अभिनंदन करूंगा। वो देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। अंत में गडकरी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ अपनी बात खत्म की।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!