mahakumb

मंडप में अनोखी घटना: दुल्हन कौन यह भूल गया दूल्हा, दूसरे को पहना दी जयमाला और फिर जो हुआ…

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Feb, 2025 12:56 PM

unique incident in the pavilion the groom forgot who was the bride

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक गांव में शादी का समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की बजाय अपने दोस्त को जयमाला पहना दी। इसके बाद दूल्हे ने दहेज की मांग भी की और अपनी पसंदीदा लड़की से शादी करने की बात कही। इस पर नाराज...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक गांव में शादी का समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की बजाय अपने दोस्त को जयमाला पहना दी। इसके बाद दूल्हे ने दहेज की मांग भी की और अपनी पसंदीदा लड़की से शादी करने की बात कही। इस पर नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। फिर दुल्हन के पिता ने पुलिस को बुलाया और इस मामले की शिकायत की। पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

 

 

घटना का विवरण

यह घटना बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गजरया गांव के रहने वाले रविंद्र कुमार की शादी बरेली के एक गांव में तय हुई थी। शनिवार रात धूमधाम से बारात आई और शादी की रस्में शुरू हुईं। शादी की रस्म के बाद बाराती नाश्ता कर रहे थे तभी नशे में धुत दूल्हे ने शादी समारोह को गड़बड़ कर दिया।

 

PunjabKesari

 

दूल्हे की बदतमीजी से नाराज दुल्हन 

जब जयमाला की रस्म शुरू हुई तो दुल्हन ने दूल्हे को माला पहनाई लेकिन नशे में दूल्हा बदतमीजी करते हुए खुद अपने दोस्त को जयमाला पहनाने लगा। यह देखकर सभी लोग हैरान रह गए। दुल्हन को जब इस बारे में समझ आया तो उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने दहेज की मांग करते हुए कहा कि अगर उसे मनचाही लड़की नहीं मिलती तो वह यह शादी नहीं करेगा। दुल्हन और उसके परिवारवालों को यह बात बुरी लगी और उन्होंने दूल्हे को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

 

यह भी पढ़ें: Dance Death Video: नाचते-नाचते शख्स ने अचानक तोड़ दिया दम, देखें Tamil Nadu से यह हैरान कर देने वाला वीडियो

 

पुलिस का हस्तक्षेप 

घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। घराती और बाराती आपस में झगड़ पड़े जिससे माहौल और बिगड़ गया। दुल्हन के पिता ने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दूल्हे और उसके पिता को थाने ले जाया गया। दुल्हन के पिता ने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ दहेज और शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

 

 

यह भी पढ़ें: हाथों में मेहंदी सजाए दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन! आखिरकार क्या हुआ ऐसा कि.....

 

 

बारात लौटी वापस

वहीं दूल्हे की बदतमीजी के कारण शादी टूट गई और घरातियों ने बारातियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हंगामा बढ़ने के बाद बाराती भी चुपचाप वहां से चले गए। दुल्हन ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। अब यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है और लोग दुल्हन के साहसिक फैसले की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!