UP के कई जिलों में हुई बारिश, उमस से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस, 48 घंटे में फिर बरसेंगे बादल

Edited By Parminder Kaur,Updated: 25 Jul, 2024 10:24 AM

up weather rain came relief in agra kanpur meerut prayagraj

यूपी में अगले कुछ घंटों में मौसम सुहावना होगा। प्रदेश के कई जिलों में फिर से बादल बरसेंगे और लोगों को गरमी से राहत मिलेगी। आगरा में लोग उमस से काफी परेशान थे लेकिन बुधवार को बारिश होने से काफी राहत मिली है। लोगों ने वर्षा में भीगकर मौसम का आनंद...

नेशनल डेस्क. यूपी में अगले कुछ घंटों में मौसम सुहावना होगा। प्रदेश के कई जिलों में फिर से बादल बरसेंगे और लोगों को गरमी से राहत मिलेगी। चलिए जानते हैं यूपी के जिन जिलों में बारिश से मौसम सुहावना होगा...

आगरा में लोग उमस से काफी परेशान थे लेकिन बुधवार को बारिश होने से काफी राहत मिली है। लोगों ने वर्षा में भीगकर मौसम का आनंद उठाया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी गरज के साथ बौछार पड़ने का आसार जताया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार वर्षा या गरज के साथ बाैछार पड़ सकती हैं। शुक्रवार को आंशिक बादल रहेंगे और भारी वर्षा या आंधी आ सकती है।


बरेली में गुरुवार को मौसम साफ रह सकता है। गोरखपुर में गुरुवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। 


वहीं गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। तेज धूप के कारण उमस बढ़ सकती है। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

वाराणसी में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं एक या दो बार वर्षा हो सकती है। तापमान लगभग स्थिर रह सकता है। वहीं कानपुर में मानसून की ट्रफ लाइन के मध्यप्रदेश से उत्तर की ओर खिसकने का असर मानसून की रुक-रुक कर हुई बारिश के तौर पर दिखा। बुधवार की सुबह सूरज निकलने से पहले ही शहर में काफी तेज बारिश हुई।  दिन में धूप भी निकली और शहर के अलग- अलग हिस्सों में रुक-रुक कर पानी बरसता रहा।


कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन के आगे आने से बादलों को बरसने का मौका मिल रहा है। यह मौसम तीन-चार दिन तक बना रहेगा और रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। इस दौरान 35 से 40 मिमी पानी बरसने की संभावना है।


बुधवार को हुई वर्षा का फायदा खरीफ फसल के रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को मिलेगा। उन्हें अगले तीन-चार दिन तक सिंचाई करने की जरूरत नहीं होगी।


सावन का माह चल रहा है। बुधवार को मेरठ में प्रात: छह बजे हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया लेकिन उसके बाद दिनभर उमस से लोग परेशान रहे। मौसम का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 23.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में इसी तरह से वर्षा के आसार बने हुए हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!