UPSC 2024 Result Out: यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें डाउनलोड लिंक

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 22 Apr, 2025 02:55 PM

upsc civil service final result declared

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। देशभर के हजारों युवाओं के लिए यह दिन सबसे बड़ा साबित हुआ है क्योंकि कुल 1,009 उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए...

UPSC CSE Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। देशभर के हजारों युवाओं के लिए यह दिन सबसे बड़ा साबित हुआ है क्योंकि कुल 1,009 उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए चुना गया है।

परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

जो अभ्यर्थी UPSC Civil Services Exam 2024 में शामिल हुए थे, वे अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं। यह परिणाम तीन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया है – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट)।

UPSC Civil Service 2024 Toppers: टॉप 50 कैंडिडेट्स के नाम

1. 0240782शक्ति दुबे
2. 0101571हर्षिता गोयल
3. 0867822डोंगरे आर्चित पराग
4. 0180110शाह मारगी चिराग
5. 0631627आकाश गर्ग
6. 0818290कोमल पूनिया
7. 0691325आयुषी बंसल
8. 0613295राज कृष्ण झा
9. 0694494आदित्य विक्रम अग्रवाल
10. 5400180मयंक त्रिपाठी
11. 0201480एट्टाबोयिना साई शिवानी
12. 0182602आशी शर्मा
13. 5913248हेमंत
14. 0185637अभिषेक वशिष्ठ
15. 1010403बन्ना वेंकटेश
16. 0681221माधव अग्रवाल
17. 8010146संस्कृती त्रिवेदी
18. 0834356सौम्या मिश्रा
19. 0833456विभोर भारद्वाज
20. 0861499त्रिलोक सिंह
21. 0859649दिव्यांक गुप्ता
22. 0863581रिया साहनी
23. 1214507बी. शिवचंद्रन
24. 1230871आर. रंगामंजु
25. 1020090जी जी ए
26. 5604897शिवांश शुभाष जगडे
27. 1010115रोमिल द्विवेदी
28. 6611848ऋषभ चौधरी
29. 1022153सुबाष कार्तिक एस
30. 5400496पंचाल स्मित हसमुखभाई
31. 0182197श्रेय त्यागी
32. 8161974उत्कर्ष यादव
33. 0126077अल्फ्रेड थॉमस
34. 0183387अभि जैन
35. 0840850श्रेयक गर्ग
36. 0812056मुस्कान श्रीवास्तव
37. 0801201शोभिका पाठक
38. 6319367अभिषेक शर्मा
39. 1045443मोनिका एन
40. 34058235इराम चौधरी
41. 0815285सचिन बसवराज गुट्टूर
42. 1221566पवित्रा पी
43. 6616032अवधिजा गुप्ता
44. 0869198मुदिता बंसल
45. 1907228मालविका जी नायर
46. 8203187रवुला जयसिम्हा रेड्डी
47. 1902150नंदना जी पी
48. 0705455ऋतिका राठ
49. 4108641सौरव सिन्हा
50. 0823200अंकुर त्रिपाठी

कितने स्टूडेंट्स हुए सफल?

इस बार कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न सेवाओं में हुआ है। इनमें से कई टॉप रैंकर्स की सूची भी UPSC ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है। इन उम्मीदवारों को IAS, IFS, IPS, और ग्रुप ‘A’ तथा ‘B’ की सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।

परीक्षा की पूरी टाइमलाइन

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 16 जून 2024

  • मुख्य परीक्षा (Mains): 20 सितंबर से 29 सितंबर 2024

  • साक्षात्कार (Interview): 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025

तीनों चरणों में जो अभ्यर्थी सफल रहे, उन्हीं के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट सूची तैयार की गई है।

तीन चरणों में होती है भर्ती प्रक्रिया

UPSC CSE की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। इसमें तीन चरण होते हैं:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित

  2. मुख्य परीक्षा (Mains): विस्तृत उत्तर लेखन

  3. साक्षात्कार (Interview): व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता की जांच

चयनित अभ्यर्थियों के लिए आगे क्या?

अब जो उम्मीदवार UPSC Final Merit List 2024 में शामिल हुए हैं, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा संबंधित सेवाओं में पोस्टिंग दी जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और IAS/IPS के लिए विशेष ट्रेनिंग भी आयोजित की जाएगी।

कैटेगरी वाइज रिजल्ट

UPSC ने अलग-अलग श्रेणियों जैसे सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अनुसार भी चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इससे हर कैटेगरी के स्टूडेंट्स को स्पष्टता मिलती है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!