Breaking




गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल करें ये पौधे, कंट्रोल में रहेगा तापमान

Edited By Harman Kaur,Updated: 16 Apr, 2025 05:36 PM

use these plants to keep the house cool in summer

गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से सभी परेशान होते हैं। गर्मी से राहत पाने और घर को ठंडा रखने के लिए लोग अक्सर एसी और कूलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमेशा एसी या कूलर का उपयोग सेहत के लिए ठीक नहीं होता। ऐसे में कुछ प्राकृतिक उपाय हैं,...

नेशनल डेस्क: गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से सभी परेशान होते हैं। गर्मी से राहत पाने और घर को ठंडा रखने के लिए लोग अक्सर एसी और कूलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमेशा एसी या कूलर का उपयोग सेहत के लिए ठीक नहीं होता। ऐसे में कुछ प्राकृतिक उपाय हैं, जिनसे आप अपने घर को ठंडा रख सकते हैं। जी हां, आप कुछ पौधों का इस्तेमाल कर न केवल गर्मी को कम करते हैं, बल्कि हवा को भी शुद्ध कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में...

Baby rubber Plant
आप अपने घर में बेबी रबड़ प्लांट भी लगा सकते हैं। यह पौधा आपके घर के हीट लेवल को कम करने में मदद करता है। इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां सीधे सूरज की रोशनी न आए, लेकिन रोशनी अच्छी हो।

Peace lily Plant
पीस लिली न सिर्फ आपके घर की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि यह आपके कमरे के तापमान को कुछ डिग्री तक कम कर सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पौधे को आप कम रोशनी वाली जगह पर भी रख सकते हैं।

Tulsi
तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही, साथ ही यह गर्मियों में घर के तापमान को नियंत्रित करने में भी सहायक है। यह नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है, जिससे कमरे का तापमान ठंडा और नमीपूर्ण रहता है। इसके अलावा तुलसी वातावरण को शुद्ध करने का भी काम करती है, जिससे घर में ताजगी बनी रहती है।

Spider Plant
स्पाइडर प्लांट एक और पौधा है जो गर्मी में आपके घर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह पौधा न केवल हवा को साफ करता है, बल्कि गर्मी के दिनों में कमरे की ह्यूमिडिटी बनाए रखता है और रूम टेम्परेचर को ठंडा रखता है। इसका नियमित रूप से रख-रखाव करना बहुत आसान है और यह घर में ताजगी और ठंडक बनाए रखता है।

Snake Plant
स्नैक प्लांट, जिसे सैनसेवेरिया भी कहते हैं, एक बेहतरीन पौधा है जो घर की हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ कमरे को ठंडा करने में भी मदद करता है। यह पौधा रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे कमरे का तापमान नियंत्रित रहता है। गर्मी में यह पौधा बहुत फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि यह गर्मी को सोखने में सक्षम होता है।

Areca Palm
अगर आप गर्मी से बचने के लिए कुछ प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं, तो एरिका पाम आपके घर के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह पौधा प्राकृतिक रूप से हवा को ठंडा करता है और कमरे के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसे घर में लगाने से आपको गर्मी में भी ठंडक का एहसास होगा।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!