मुंबई: महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर, विदेशी महिला ने भी की शहर की प्रशंसा

Edited By Anu Malhotra,Updated: 17 Sep, 2024 09:25 AM

mumbai social media social media mumbai safe city

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को अक्सर दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है, खासकर महिलाओं के लिए। हालांकि, हाल के दिनों में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराध इस पर चिंता का विषय बन गए हैं, लेकिन इसके बावजूद मुंबई की सुरक्षा को...

नेशनल डेस्क:  भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को अक्सर दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है, खासकर महिलाओं के लिए। हालांकि, हाल के दिनों में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराध इस पर चिंता का विषय बन गए हैं, लेकिन इसके बावजूद मुंबई की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक राय भी सामने आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ कर रही है।

वीडियो में क्या कहा गया?
इस वायरल वीडियो में, एक विदेशी महिला, संभवतः अमेरिकी मूल की, मुंबई के बारे में अपनी सकारात्मक राय साझा कर रही है। उसने कहा, “मैंने भारत के बारे में बहुत सुना था, लेकिन मुंबई के बारे में इतनी जानकारी नहीं थी। मैंने सुना है कि मुंबई महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। मैंने कभी भी मुंबई में असुरक्षित महसूस नहीं किया, हालांकि मैं दुनिया में कहीं भी जाने पर उतनी ही सतर्कता बरतती हूं। खासकर रात के समय, मैं सतर्क रहती हूं।”

महिला ने आगे कहा, “मैं अब हिंदी जानती हूं, जिससे मैं रिक्शा और उबर का उपयोग आसानी से कर सकती हूं। मैं आमतौर पर समूह में यात्रा करती हूं और इसलिए मुझे लगता है कि कुछ स्थानों पर सुरक्षा चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन मुझे यहां अपेक्षाकृत सुरक्षित महसूस होता है। मैं अमेरिका की तुलना में भारत में अधिक सुरक्षित महसूस करती हूं।”

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!