Breaking




भगोड़े Lalit Modi का टूटा Vanuatu में बसने का सपना, प्रधानमंत्री जोथम नापत ने रद्द किया पासपोर्ट

Edited By Parminder Kaur,Updated: 10 Mar, 2025 10:25 AM

vanuatu s prime minister ordered the cancellation of lalit modi s passport

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी वर्तमान में लंदन में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने Vanuatu में बसने का सपना देखा था, लेकिन वहां की सरकार ने उन्हें बड़ा झटका दिया है। Vanuatu के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने आदेश दिया है कि ललित मोदी को जारी किया गया...

नेशनल डेस्क. पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी वर्तमान में लंदन में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने Vanuatu में बसने का सपना देखा था, लेकिन वहां की सरकार ने उन्हें बड़ा झटका दिया है। Vanuatu के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने आदेश दिया है कि ललित मोदी को जारी किया गया Vanuatu पासपोर्ट रद्द कर दिया जाए।

PunjabKesari

ललित मोदी ने लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग में अपने भारतीय पासपोर्ट को सरेंडर करने के लिए आवेदन किया था। यह कदम उन्होंने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए उठाया। भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि ललित मोदी ने भारतीय नागरिकता त्यागने के लिए आवेदन किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ललित मोदी ने भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन किया है और अब इसके अनुसार जांच प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि उन्होंने Vanuatu की नागरिकता प्राप्त कर ली है।

PunjabKesari

Vanuatu भगोड़ों और निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र माना जाता है, जो एक टैक्स हेवन (कर से मुक्त) देश है। यहां नागरिकता पाने के लिए 1.3 करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ता है। यदि पति-पत्नी दोनों नागरिकता लेते हैं, तो उन्हें काफी छूट मिलती है। इस देश को अक्सर भगोड़ों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!