Breaking




Verka Milk Price: 30 अप्रैल से दूध महंगा: Verka Milk के दाम बढ़े, जानिए नए रेट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 Apr, 2025 03:37 PM

verka milk chandigarh delhi ncr verka milk price  milk price

पंजाब समेत चंडीगढ़, दिल्ली और एनसीआर के लाखों उपभोक्ताओं के लिए एक और झटका – वेरका मिल्क ने अपने दूध की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। 30 अप्रैल 2025 की सुबह से वेरका के सभी दूध वेरिएंट्स 1 से 4 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने दूध की लागत...

नेशनल डेस्क: पंजाब समेत चंडीगढ़, दिल्ली और एनसीआर के लाखों उपभोक्ताओं के लिए एक और झटका – वेरका मिल्क ने अपने दूध की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। 30 अप्रैल 2025 की सुबह से वेरका के सभी दूध वेरिएंट्स 1 से 4 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने दूध की लागत में बढ़ोत्तरी और उत्पादन खर्च को इसकी वजह बताया है।

हालांकि हाल के महीनों में पहले भी कीमतों में वृद्धि देखी जा चुकी है, लेकिन ताज़ा बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। खास बात यह है कि ये नए दाम सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं हैं – दिल्ली, चंडीगढ़ और एनसीआर में भी लागू होंगे।

 नए रेट कुछ इस प्रकार होंगे:

दूध का प्रकार पहले का रेट नया रेट बढ़ोतरी
फुल क्रीम दूध 500ml ₹34 ₹35 ₹1
स्टैण्डर्ड मिल्क 500ml ₹31 ₹32 ₹1
टोंड मिल्क 500ml ₹28 ₹29 ₹1
डबल टोंड मिल्क 500ml ₹25 ₹26 ₹1
काउ मिल्क 500ml ₹29 ₹30 ₹1
फुल क्रीम दूध 1 लीटर ₹67 ₹69 ₹2
स्टैण्डर्ड मिल्क 1 लीटर ₹61 ₹63 ₹2
टोंड मिल्क 1 लीटर ₹55 ₹57 ₹2
डबल टोंड मिल्क 1 लीटर ₹50 ₹51 ₹1
काउ मिल्क 1.5 लीटर ₹85 ₹88 ₹3
फुल क्रीम 2 लीटर पैक ₹132 ₹136 ₹4

वहीं, कुछ वेरिएंट्स जैसे 200ml डबल टोंड मिल्क और स्किम्ड मिल्क 500ml की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!