Breaking




दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का निधन, जानें कहां होगा उनका अंतिम संस्कार

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 05 Apr, 2025 08:22 AM

veteran actor manoj kumar passes away his last rites will be performed

बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की भावना को परदे पर जीवंत करने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली और आज यानी शनिवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विलेपार्ले श्मशान भूमि...

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की भावना को परदे पर जीवंत करने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली और आज यानी शनिवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विलेपार्ले श्मशान भूमि पर दोपहर 12 बजे किया जाएगा। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी आखिरी जानकारी और बॉलीवुड सितारों का उनके प्रति क्या था भावनात्मक रुख।

लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

मनोज कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बताया गया है कि वह सांस संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल में ही उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

बेटे कुणाल गोस्वामी ने दी जानकारी

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने जानकारी दी कि उनके पिता पिछले कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने हमेशा बहादुरी और शांति से सबका सामना किया। उन्होंने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य विदेश में थे, इसलिए अंतिम संस्कार 5 अप्रैल शनिवार को करने का निर्णय लिया गया।

कुणाल गोस्वामी ने कहा: "पापा बहुत बहादुर थे। उन्होंने बिना शिकायत किए सब सहा। वह बेहद शांत भाव से हम सबको छोड़कर चले गए।"

दोपहर 12 बजे विलेपार्ले में अंतिम संस्कार

बेटे कुणाल के अनुसार, मनोज कुमार का अंतिम संस्कार 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे विलेपार्ले स्थित श्मशान भूमि पर किया जाएगा। यहां परिवार के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे भी मौजूद रहेंगे जो उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि

जैसे ही मनोज कुमार के निधन की खबर सामने आई, बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेंद्र, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, रवीना टंडन और साजिद खान जैसे दिग्गज उनके अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे।

प्रेम चोपड़ा ने कहा:

"मनोज कुमार का जाना मेरी निजी क्षति है। उन्होंने सिनेमा को देशभक्ति का चेहरा दिया था। समाज को नई दिशा देने का काम उन्होंने किया।"

धर्मेंद्र की आंखें नम रहीं
मनोज कुमार के साथ ‘मेरा नाम जोकर’ में काम कर चुके धर्मेंद्र भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनकी आंखें नम थीं और वे भावुक नजर आए।

'भारत कुमार' का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता

मनोज कुमार को उनके देशभक्ति से भरे किरदारों के कारण 'भारत कुमार' का खिताब मिला था। उन्होंने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', 'क्रांति' जैसी फिल्मों में देशभक्ति को जिस तरह से दर्शाया वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

फिल्म इंडस्ट्री को मिली अपूरणीय क्षति

मनोज कुमार के जाने से सिर्फ एक अभिनेता नहीं गया, बल्कि वह सोच और संवेदनशीलता भी चली गई जो उन्होंने फिल्मों के जरिए समाज तक पहुंचाई थी। आज जब फिल्में ग्लैमर और कमर्शियलिज्म में उलझी हैं, तब उनके द्वारा स्थापित आदर्श और मूल्य और भी याद आते हैं।

श्रद्धांजलि के साथ विदाई

आज जब दोपहर 12 बजे मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन होंगे, तब पूरा बॉलीवुड और देश उन्हें नम आंखों से याद करेगा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!