Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 24 Mar, 2025 04:17 PM

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। अब जब वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री...
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। अब जब वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बन चुके हैं, तो पार्टी को नए अध्यक्ष की जरूरत है। इस समय संसद का बजट सत्र चल रहा है, जो 4 अप्रैल को समाप्त होगा। ऐसे में इस बात की संभावना कम ही है कि 4 अप्रैल से पहले अध्यक्ष पद की घोषणा हो। 18-20 अप्रैल को बेंगलुरु में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इसलिए यह फाइनल हो गया है कि 4 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच पार्टी के नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।
सबसे मजबूत दावेदार भूपेंद्र यादव
बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन सबसे प्रबल दावेदारों में से एक हैं भूपेंद्र यादव।
-
भूपेंद्र यादव वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं और पार्टी नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं।
-
2010 से ही वे पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।
-
उन्होंने कई राज्यों के चुनाव प्रभारी के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है।
-
ओबीसी समाज से आने के कारण जातीय समीकरण के हिसाब से भी वह फिट बैठते हैं।
भूपेंद्र यादव की संगठन क्षमता
भूपेंद्र यादव को संगठन चलाने में कुशल माना जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रभारी के रूप में उन्होंने पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका लगा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी को शानदार जीत दिलाने में मदद की।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव जारी
बीजेपी इस समय प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया में भी जुटी हुई है। कुछ राज्यों में नए अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है, जबकि कुछ में अभी प्रक्रिया बाकी है।