mahakumb

VI यूजर्स के लिए खुशखबरी, मार्च से शुरू होंगी 5G सर्विसेज, जानें प्लान की कीमत

Edited By Parveen Kumar,Updated: 12 Feb, 2025 07:59 PM

vi will start 5g services from march 2025

अब जियो और एयरटेल के बाद Vodafone Idea (Vi) भी भारत में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत करने जा रहा है। कंपनी ने अपनी Q3 2024 रिपोर्ट जारी करते हुए इसकी घोषणा की।

नेशनल डेस्क : अब जियो और एयरटेल के बाद Vodafone Idea (Vi) भी भारत में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत करने जा रहा है। कंपनी ने अपनी Q3 2024 रिपोर्ट जारी करते हुए इसकी घोषणा की। Vi ने बताया कि मार्च 2025 से 5G सेवाओं का विस्तार शुरू होगा और पहले चरण में ये सेवाएं मुंबई में शुरू की जाएंगी।

मार्च 2025 से 5G की शुरुआत Vi ने बताया कि मार्च 2025 में मुंबई में 5G नेटवर्क का पहला चरण शुरू किया जाएगा, और फिर इसे अन्य प्रमुख शहरों में विस्तारित किया जाएगा। अप्रैल 2025 तक दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और पटना जैसे शहरों में भी 5G नेटवर्क उपलब्ध हो जाएगा। Vi के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने कहा कि कंपनी अपने निवेश को बढ़ा रही है और 5G सेवाओं का विस्तार पहले से ही प्रमुख क्षेत्रों में जारी है।

5G टेस्टिंग और तकनीकी जानकारी Vi ने दिसंबर 2024 में देश के सभी 17 सर्कल्स में 5G की टेस्टिंग शुरू कर दी थी। कंपनी ने कहा कि उसने MRO गाइडलाइन के अनुसार सफलतापूर्वक 5G सेवाओं का रोलआउट किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vi ने 26GHz और 3.3GHz स्पेक्ट्रम पर Non-Standalone (NSA) 5G तकनीक की टेस्टिंग की है।

NSA 5G मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करता है, जो कम लागत वाली तकनीक है, लेकिन इसमें बिजली की खपत ज्यादा और नेटवर्क लेटेंसी अधिक होती है। जबकि Standalone (SA) 5G पूरी तरह से नए 5G इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है, जो बेहतर स्पीड और कम लेटेंसी प्रदान करता है।

Vi के 5G प्लान्स Vi ने अपने सपोर्ट पेज पर यह जानकारी दी है कि 5G के अनलिमिटेड प्लान्स प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। प्रीपेड यूजर्स के लिए 5G प्लान 299 रुपये से शुरू होंगे, जबकि पोस्टपेड यूजर्स के लिए प्लान 451 रुपये से शुरू होंगे।

गौरतलब है कि Reliance Jio और Bharti Airtel ने अक्टूबर 2022 में ही भारत में 5G सेवाएं शुरू कर दी थीं, जबकि Vodafone Idea ने अब अपने नेटवर्क अपग्रेड और फाइनेंशियल सुधार के बाद 5G सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!