mahakumb

"4 साल की बेटी की Video Call ने खोला मर्डर का राज, कहा- 'पापा ने मम्मी को लटका दिया'

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Feb, 2025 11:18 AM

video call of 4 year old daughter revealed the secret of murder

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति को पत्नी की हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 35 वर्षीय महिला टीचर रूबी अपने बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह जानकारी...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति को पत्नी की हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 35 वर्षीय महिला टीचर रूबी अपने बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह जानकारी रूबी की मां को उसकी बेटी ने वीडियो कॉल के जरिए दी। बच्ची ने कहा कि पापा ने मम्मी को लटका दिया। वह कोई जवाब नहीं दे रही है।

PunjabKesari

 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी पति 

पुलिस के अनुसार रोहित कुमार जोकि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी पत्नी रूबी और 4 साल की बेटी ओजस्वी मुरादाबाद के बुद्धि विहार में रहते थे। उन्होंने बताया कि रूबी मुरादाबाद के कुंदरकी प्रखंड में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।

 

यह भी पढ़ें: Kailash Mansarovar यात्रा की तैयारी शुरू, 10 दिन में पूरी होगी यात्रा

 

फंदे पर लटकी मिली महिला टीचर

बता दें कि बुधवार रात 35 वर्षीय रूबी अपने बेडरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह जानकारी रूबी की मां को उसकी बेटी ओजस्वी ने वीडियो कॉल के जरिए दी थी। बच्ची ने कहा कि पापा ने मम्मी को लटका दिया। वह कोई जवाब नहीं दे रही है। फोन की स्क्रीन पर उसकी मां का शव फंदे से लटका हुआ था।

वहीं खबर मिलते ही रूबी के पेरेंट्स मुरादाबाद पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि रूबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

PunjabKesari

 

हत्या को दिया आत्महत्या का रूप 

वहीं मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि रोहित अक्सर रूबी से पैसों की मांग करता था। परिजनों का कहना है कि रोहित ने रूबी की हत्या की और फांसी को आत्महत्या का रूप दे दिया। थाना मझोला के पुलिस इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल  उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!