Vijay Mallya का बड़ा दावा: "मैंने ₹6,000 करोड़ का कर्ज लिया, लेकिन ₹14,000 करोड़ की वसूली कैसे?"

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Apr, 2025 09:03 AM

vijay mallya s big claim on indian banks

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारतीय बैंकों पर बड़ा आरोप लगाया है। माल्या ने दावा किया कि बैंकों ने उनसे जितना कर्ज लिया था उससे कहीं अधिक संपत्ति पहले ही वसूल कर ली है। उन्होंने वित्त मंत्रालय की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट का हवाला...

नेशनल डेस्क। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारतीय बैंकों पर बड़ा आरोप लगाया है। माल्या ने दावा किया कि बैंकों ने उनसे जितना कर्ज लिया था उससे कहीं अधिक संपत्ति पहले ही वसूल कर ली है। उन्होंने वित्त मंत्रालय की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बैंकों ने ₹6,203 करोड़ के कर्ज के बदले ₹14,131.8 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं।

माल्या ने सोशल मीडिया पर जताई चिंता

विजय माल्या ने इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जताई। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्होंने लिखा, "ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) ने ₹6,203 करोड़ की वसूली का आदेश दिया था जबकि बैंकों ने अब तक उससे कहीं अधिक वसूली कर ली है।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब उनके यूके में दिवालिया मामले की सुनवाई होगी तो उस समय बैंकों का क्या जवाब होगा।

 

यह भी पढ़ें: देशभर में बढ़ी लू की मार, पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, 50KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं!

 

सरकारी रिपोर्ट में माल्या पर विशेष ध्यान

वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में विजय माल्या का नाम प्रमुखता से लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि माल्या समेत 10 बड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ संपत्तियां कुर्क की गई हैं। माल्या की जब्त की गई ₹14,131.6 करोड़ की संपत्तियां अब भारतीय बैंकों को सौंप दी गई हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि 36 भगोड़ों के प्रत्यर्पण के लिए 44 अनुरोध विभिन्न देशों को भेजे गए हैं।

2017 में DRT ने कर्ज की वसूली का दिया था आदेश 

ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) ने 2017 में भारतीय स्टेट बैंक और अन्य बैंकों को विजय माल्या और उनकी कंपनियों से ₹6,203 करोड़ की वसूली का आदेश दिया था। यह कर्ज किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए ऋण के लिए था जिसमें सालाना 11.5% ब्याज दर लागू की गई थी। माल्या का दावा है कि उन्होंने पहले ही पूरी राशि चुकाने की पेशकश की थी लेकिन बैंकों और सरकार ने उनका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। माल्या 2016 में ब्रिटेन चले गए थे और तब से उनकी प्रत्यर्पण प्रक्रिया चल रही है।

वहीं विजय माल्या के ताजा दावे से यह सवाल उठता है कि क्या बैंकों ने वसूली की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी? वहीं माल्या के इस आरोप के बाद अब यह देखना होगा कि उनके खिलाफ चल रही प्रत्यर्पण प्रक्रिया में बैंकों की भूमिका क्या होगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!