'विनेश फोगाट मामले में प्रधानमंत्री ने पीटी उषा को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए', लोकसभा में बोले खेल मंत्री मांडविया

Edited By rajesh kumar,Updated: 07 Aug, 2024 03:37 PM

pm directed pt usha to take appropriate action vinesh phogat case

विनेश फोगाट को बढ़ते वजन के चलते पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य करार कर दिया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को हरसंभव मदद दी गई।

नेशनल डेस्क: विनेश फोगाट को बढ़ते वजन के चलते पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य करार कर दिया गया है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को हरसंभव मदद दी गई। उन्हें प्रशिक्षण के लिए भी वित्तीय सहायता दी गई। उनके अतिरिक्त स्टाफ को भी हर तरह की मदद दी गई। फिजियोथेरेपिस्ट भी उनके अलग से ही थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलम्पिक में विनेश फोगट के प्रतियोगिता से बाहर किये जाने के मामले में भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को जरूरी कार्रवाई के लिए कहा है।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पीटी ऊषा अभी पेरिस में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की है। कुश्ती संघ पर मामले का संज्ञान ले रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिन विनेश फोगाट ने एक ही दिन में तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दुर्भाग्य से फाइनल से पहले उनका वजन (50 किलोग्राम भारवर्ग) ज्यादा पाया गया। खेल के कड़े नियमों की वजह से उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। 

उन्होंने कहा कि विनेश मंगलवार को तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी थीं और जहां तक ओलम्पिक की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता का प्रश्न है तो भारत सरकार ने आवश्यकता के अनुसार विनेश की हरसंभव मदद की है। उन्होंने कहा कि विनेश के लिए विशेष स्टाफ नियुक्त किये गये हैं, जो अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं। मंत्री के अनुसार उनके साथ हंगरी के विख्यात कोच वोलर आकोस और फीजियो अश्विनी पाटिल हमेशा रहते हैं।

विनेश फोगाट को हरसंभव मदद दी गई- मांडविया 
मांडविया ने कहा कि विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों के लिए दी गई वित्तीय सहायता के अलावा उन्हें रीहैब (स्वास्थ्य लाभ) प्रक्रिया के तहत आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए भी सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि विनेश को पेरिस ओलम्पिक के लिए कुल 70,45,775 रुपए की सहायता दी गई है, जिनमें टार्गेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम में 53,35,746 रुपए और वार्षिक ट्रेनिंग एवं स्पर्धा कैलेण्डर में करीब 17.10 लाख रुपए शामिल हैं।
PunjabKesari
बिना पदक देश लौटेंगी विनेश फोगाट 
मांडविया ने कहा कि 2020 के टोक्यो ओलम्पिक में भी उन्हें 1,13,98,224 रुपए की सहायता दी गई थी। विनेश को महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को ओलम्पिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था, लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौटेंगी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!