Breaking




पूर्व विधायक जालम सिंह के बेटे विपुणराज सिंह (26) की मौत....

Edited By Anu Malhotra,Updated: 15 Mar, 2025 10:13 AM

vipunraj singh mla jalam singh road accident jodhpur rajasthan

राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह के बेटे विपुणराज सिंह (26) की मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में उनका एक रिश्तेदार भी मौजूद था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह के बेटे विपुणराज सिंह (26) की मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में उनका एक रिश्तेदार भी मौजूद था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

थाने के हेड कॉन्स्टेबल रतनाराम के अनुसार, होंडा कार में बाड़मेर के उम्मेद हेरिटेज निवासी विपुणराज सिंह और उनके रिश्तेदार पार्थ राठौड़ सवार थे। वे चौपासनी की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने एक फीट ऊंचे डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ जा घुसी, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य किया

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और एम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विपुणराज सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि पार्थ राठौड़ की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की असली वजह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!