करोड़ो यूजर्स के फोन में आया वायरस, ठगी का शिकार होने से पहले करलें ये काम

Edited By Parveen Kumar,Updated: 29 Sep, 2024 03:22 PM

virus hit the phones of millions of users

आजकल हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है, लेकिन एक नया और खतरनाक वायरस सामने आया है, जिसे 'नेक्रो ट्रोजन' कहा जाता है।

नेशनल डेस्क : आजकल हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है, लेकिन एक नया और खतरनाक वायरस सामने आया है, जिसे "नेक्रो ट्रोजन" कहा जाता है। यह वायरस आपके फोन से OTP चुरा सकता है और स्क्रीन रिकॉर्डिंग करके आपके बैंक अकाउंट को भी खाली कर सकता है। हाल ही में गूगल के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 1 करोड़ लोग इस वायरस का शिकार हो चुके हैं।

नेक्रो ट्रोजन फोन में कैसे आता है?

यह वायरस Kaspersky द्वारा पहचान किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1.1 करोड़ लोग इसे अपने फोन में डाउनलोड कर चुके हैं। यदि आप अनऑफिशियल स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करते हैं, तो आप इस वायरस का शिकार हो सकते हैं। यह वायरस गूगल प्ले पर उपलब्ध कई ऐप्स के माध्यम से भी आपके फोन में खुद-ब-खुद इंस्टॉल हो जाता है।

कब आया था वायरस

नेक्रो ट्रोजन को पहली बार 2019 में पहचाना गया था। यह मुख्यतः एंड्रॉइड फोन पर हमला करता है और व्हाट्सएप, स्पॉटिफाई जैसे ऐप्स को अपडेट करते समय भी फोन में प्रवेश कर सकता है। इसलिए नए ऐप्स डाउनलोड करने और अपडेट करते समय बेहद सतर्क रहना जरूरी है। इसके अलावा, नकली क्रोम ब्राउजर के जरिए भी यह वायरस आपके फोन में घुस सकता है।

नेक्रो ट्रोजन क्यों है खतरनाक?

यह मैलवेयर यूजर की अनुमति के बिना OTP चुरा सकता है और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए आपके फोन की गतिविधियों पर नजर रखता है। इससे आपके पासवर्ड, आईडी और बैंक विवरण जैसे संवेदनशील डेटा चोरी हो सकते हैं।

नेक्रो ट्रोजन से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • केवल आधिकारिक स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करें।
  • ऐप्स को अनावश्यक परमिशन देने से बचें।
  • संवेदनशील ऐप्स को तुरंत अपने फोन से हटा दें।
  • थर्ड पार्टी स्रोतों से ऐप्स इंस्टॉल न करें।
  • सावधानी बरतें और अपने फोन को सुरक्षित रखें।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!