mahakumb

दुनिया घूमना हुआ आसान !  इन देशों में भारतीयों को बिना वीजा मिल रही एंट्री

Edited By Tanuja,Updated: 09 Feb, 2025 01:10 PM

visa free countries for indian passport holders

भारत सरकार लगातार ऐसे देशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है जो भारतीय नागरिकों को विदेश यात्रा में अधिक सुविधा प्रदान कर सकें। भारतीय पासपोर्ट धारकों को  26 देशों में वीजा-फ्री एंट्री,...

International Desk: भारत सरकार लगातार ऐसे देशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है जो भारतीय नागरिकों को विदेश यात्रा में अधिक सुविधा प्रदान कर सकें। भारतीय पासपोर्ट धारकों को  26 देशों में वीजा-फ्री एंट्री,  40 देशों में वीजा ऑन अराइवल और 58 देशों में ई-वीजा की सुविधा दी जा रही है।  यह जानकारी लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दी। 

 

 भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग गिरी 
हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 में भारतीय पासपोर्ट की स्थिति पांच पायदान गिरकर 85वें स्था पर आ गई है। वर्ष 2006 में भारत 71वें स्थान  पर था, जबकि 2024 में 80वें स्थान  पर था। यह गिरावट भारतीय यात्रियों के लिए एक चिंता का विषय है, क्योंकि कई अन्य देशों के पासपोर्ट धारकों को अधिक देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा मिल रही है।   विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि विभिन्न निजी संस्थान अपने मानदंडों के आधार पर पासपोर्ट रैंकिंग प्रकाशित करते हैं, लेकिन इसके लिए कोई व्यापक रूप से स्वीकृत मानक प्रणाली नहीं है। उन्होंने आगे कहा,  सरकार उन देशों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जो भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री, वीजा ऑन अराइवल और ई-वीजा जैसी सुविधाएं प्रदान करें।" 

 

 भारतीय पासपोर्ट पर यात्रा की मौजूदा स्थिति 

  • -  26 देश भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री देते हैं 
  • -  40 देश वीजा ऑन अराइवल सुविधा प्रदान करते हैं  
  • - 58 देश भारतीय नागरिकों को ई-वीजा देते हैं 

 

 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत बनाम अन्य देश 
भारतीय पासपोर्ट धारक 57 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं, जबकि सिंगापुर पासपोर्ट धारकों को 195 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश मिलता है।  विदेश मंत्रालय समय-समय पर उन देशों की सूची अपडेट करता है जो भारतीयों को वीजा-मुक्त यात्रा या अन्य सुविधाएं प्रदान करते हैं। इन जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  https://www.mea.gov.in/VFFIN.htm अथवा https://www.mea.gov.in/VFFIN.htm  पर देखा जा सकता है।  
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!