Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Feb, 2025 08:38 AM
म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी कि उनका पुणे में होने वाला कॉन्सर्ट पोस्टपोन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं जिसकी वजह से उनका शो अब नहीं हो सकेगा। फिलहाल इस...
नेशनल डेस्क। म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी कि उनका पुणे में होने वाला कॉन्सर्ट पोस्टपोन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं जिसकी वजह से उनका शो अब नहीं हो सकेगा। फिलहाल इस एक्सीडेंट से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन यह खबर आई है कि उनका इलाज चल रहा है।
विशाल ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। जल्द ही मैं वापस आ जाऊंगा मैं आप सभी को अपडेट देता रहूंगा।” इसके साथ ही उन्होंने कॉन्सर्ट का पोस्टर भी शेयर किया। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने यह बताया कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे लेकिन इस एक्सीडेंट के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Trump on tariffs: जैसा भारत, वैसा अमेरिका! ट्रंप का नया ट्रेड फॉर्मूला: जितना शुल्क भारत लगाएगा, हम भी वही लगाएंगे
विशाल और उनके साथी शेखर 2 मार्च को पुणे में एक कॉन्सर्ट करने वाले थे जिसमें दोनों की जोड़ी अपने फैंस को संगीत से मनोरंजन करने वाली थी लेकिन अब इस कॉन्सर्ट की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। शो का आयोजन अर्बन शोज द्वारा किया जा रहा था जिन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि विशाल ददलानी के एक्सीडेंट की वजह से यह शो रद्द हो गया है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
इसके साथ ही अर्बन शोज ने यह भी बताया कि जिन लोगों ने इस कॉन्सर्ट के टिकट खरीदे थे उन्हें पूरी राशि रिफंड कर दी जाएगी। वे यह भी कह रहे हैं कि शो की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी और इसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जाएगी।
विशाल और शेखर की जोड़ी बॉलीवुड में कई हिट गाने दे चुकी है और वह कई सिंगिंग रियलिटी शो में जज के तौर पर भी नजर आ चुके हैं। अब फैंस को उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद है और वह नए शो की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।