'हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट किया', भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर बोले PM मोदी

Edited By rajesh kumar,Updated: 03 Sep, 2024 07:40 AM

we are the people who painted lotus on the walls said pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की और पहले सदस्य बने।भाजपा के 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की और पहले सदस्य बने। भाजपा के 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट किया। लेकिन इतनी श्रद्धा से पेंट किया कि विश्वास था ये दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा।"

विपक्षी दलों पर निशाना
भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बात के उदाहरण हैं कि जब पार्टियां आंतरिक लोकतंत्र का पालन नहीं करती हैं तो क्या होता है, यह कई पार्टियों में देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है...अगर किसी दल में आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता तो वैसी स्थिति बनती है जो आज हम देश के कई दलों की देख रहे हैं।"
PunjabKesari
पीएम मोदी बने पहले सदस्य 
भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब भाजपा इस अभियान के माध्यम से खुद को और मजबूत करेगी तो विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो जाएगा। हर छह साल में आयोजित होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान मौजूदा सदस्यता का नवीनीकरण किया जाता है और नए सदस्यों को इसमें शामिल किया जाता है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी को प्रथम सदस्य के रूप में नामांकित किया, जिसके साथ ही अभियान की शुरुआत हुई।
 


सीमावर्ती गांवों को पार्टी का गढ़ बनाने को कहा
प्रधानमंत्री ने भाजपा सदस्यों से नवीनता से सोचने और सीमावर्ती गांवों को पार्टी का गढ़ बनाने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई पीढ़ी को 10 साल पहले के घोटालों की सुर्खियों के बारे में जानकारी नहीं है और उन्होंने पार्टी नेताओं से सदस्यता अभियान के दौरान 18-25 वर्ष आयु वर्ग को लक्षित करने को कहा। लोकसभा में दो सांसदों वाली पार्टी के रूप में अपनी साधारण शुरुआत से लेकर भाजपा के उत्थान को याद करते हुए मोदी ने राष्ट्र प्रथम और जन कल्याण की विचारधारा के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को इसके उत्थान का श्रेय दिया।
PunjabKesari
संख्या का नहीं, वैचारिक और भावनात्मक अभियान 
उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके पूर्ववर्ती जनसंघ का उसके प्रतिद्वंद्वियों द्वारा मजाक उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदलने के लिए बहुत कुछ किया है। मोदी ने भाजपा के सदस्यता अभियान की तुलना परिवार में नए सदस्यों के स्वागत से की। उन्होंने कहा कि यह अभियान संख्या के बारे में नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से वैचारिक और भावनात्मक अभियान है।
PunjabKesari
अभियान पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज देश के गरीब लोगों को हमारी नीतियों, निर्णयों और हमारे द्वारा अपनाए गए रास्तों के परिणामों पर सबसे अधिक विश्वास है। इसलिए हमें उस ताकत के साथ आगे बढ़ना है। मुझे विश्वास है कि यह सदस्यता अभियान पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा"

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!