तुम्हारी मस्जिदों में घुसकर एक-एक को मारेंगे... भाजपा विधायक ने मुसलमानों को दी धमकी

Edited By rajesh kumar,Updated: 02 Sep, 2024 08:08 PM

we will enter your mosques kill each one you bjp mla threatens muslims

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नितेश राणे के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। राणे ने कथित तौर पर मुसलमानों को धमकी दी थी।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नितेश राणे के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। राणे ने कथित तौर पर मुसलमानों को धमकी दी थी। राणे ने कथित भड़काऊ बयान महंत रामगिरी महाराज के समर्थन में श्रीरामपुर और तोपखाना क्षेत्रों में आयोजित दो जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिया। रामगिरी महाराज पिछले महीने इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी की वजह से चर्चा में आए थे।

राणे ने कहा कि अगर महाराज को नुकसान पहुंचाया गया, तो इसके परिणाम भुगतने होंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर राणे का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें भाजपा विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘अगर कोई रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी बोलेगा, तो हम तुम्हारी मस्जिदों में घुसकर एक-एक को मारेंगे। यह बात ध्यान में रखना।'' वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
 

पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस थानों में राणे के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के प्रवक्ता वारिस पठान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर उक्त वीडियो साझा करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राणे को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया।

पठान ने कहा, ‘‘राणे अपने पूरे भाषण में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। यह भड़काऊ भाषण है, नफरत फैलाने वाला भाषण है। भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही है।'' रामगिरी महाराज पर पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। महाराष्ट्र में कई जगहों पर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और कई मुस्लिम नेता उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!