Breaking




40 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, दिल्ली में समेत इन राज्यों में भयंकर आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 07 Mar, 2025 07:52 AM

weather alert  strong winds snowfall rain cold imd western disturbance

देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं, तो कहीं बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इसके चलते कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक नया अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि पश्चिमी...

नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं, तो कहीं बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इसके चलते कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक नया अलर्ट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने के संकेत भी दिए गए हैं।

उत्तर भारत में तेज हवाएं और बर्फबारी

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 6 मार्च को 25-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड और केरल में गरज और बिजली के साथ बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चलीं।

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 9 से 12 मार्च तक भारी बर्फबारी और बारिश होगी। उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और असम में 7 मार्च को गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिहार में 8 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और गुजरात में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। गोवा, कोंकण, केरल और कर्नाटक में 6 से 8 मार्च तक गर्मी तेज होगी और 9-10 मार्च को लू चल सकती है। आंध्र प्रदेश में 7 मार्च को हीट वेव की स्थिति रहने की संभावना है।

तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में 30-35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में मध्य भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाएंगे

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जो बाद में 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गईं। दिल्ली-एनसीआर में 7 और 9 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध की संभावना है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!