IMD Weather Forecast :  सुबह-शाम ठंड, बढ़ेगी ठिठुरन, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी के साथ इस बार पड़ेगी अधिक ठंड

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Oct, 2024 09:52 AM

weather change raining snowfall rainfall

देशभर का मौसम कुछ खास दिख रहा है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लाहौल-स्पीति और लेह-लद्दाख में बर्फबारी की सूचना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,...

नेशनल डेस्क:  देशभर का मौसम कुछ खास दिख रहा है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लाहौल-स्पीति और लेह-लद्दाख में बर्फबारी की सूचना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे क्षेत्रों में सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अनुभव हो रहा है, जबकि दिन में धूप निकलने से हल्की उमस महसूस हो रही है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी तक विदाई नहीं ले पाया है, जिसके कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से समुद्री तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज समुद्र तटीय राज्यों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज और अगले 2-3 दिनों में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली का मौसम: दिल्ली में मौसम में बदलाव आ चुका है। सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में धूप से हल्की उमस बनी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ने के साथ दिल्ली में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, आज शाम तक मौसम में और बदलाव हो सकता है।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.71 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.05 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज सुबह अधिकतम तापमान 33.88 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी 13% है और हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा है। आज सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 221 रहा।

तटीय क्षेत्रों में बारिश: मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर मानसून आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम प्रायद्वीप में 16 अक्टूबर तक सक्रिय हो जाएगा। 15 से 17 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लो प्रेशर वाला क्षेत्र पूर्वी केंद्रीय अरब सागर में बन रहा है, जिससे आज शाम तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो जाएगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बिहार, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से विदा हो चुका है और 16 अक्टूबर तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से पूर्वोत्तर मानसून तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में सक्रिय है, जिसके कारण गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों का मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में सीजन का पहला हिमपात हो चुका है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में 19 अक्टूबर को बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति और किनौर में तापमान गिरने से पानी जमने लगा है। बर्फबारी के चलते उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के साथ ही मैदानी राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!