mahakumb

Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी ने बदला मौसम, जानिए आज का तापमान कैसा रहेगा

Edited By Rahul Singh,Updated: 10 Dec, 2024 08:24 AM

weather changed in delhi ncr and across the country

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड रविवार को दिल्ली में सीजन की पहली बारिश हुई और इसके बाद ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास हो सकता है, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होगा।

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम सीजन की पहली बारिश हुई, जिसके बाद ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है। जानिए आज कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड रविवार को दिल्ली में सीजन की पहली बारिश हुई और इसके बाद ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास हो सकता है, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और इसके बाद मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ठंड बढ़ेगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच चुका था, जबकि नोएडा में यह 7-8 डिग्री के आसपास था।

झारखंड में मौसम में बदलाव झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रांची मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से मौसम साफ रहेगा और हल्का कोहरा हो सकता है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में रविवार को शिमला, कुफरी और फागू में पहली बर्फबारी हुई। राज्य के लाहौल और स्पीति जिले में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, जिससे घाटियों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आने वाले तीन दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

आज का तापमान कैसा रहेगा?
दिल्ली: न्यूनतम 7°C, अधिकतम 23°C
नोएडा: न्यूनतम 11°C, अधिकतम 25°C
गाजियाबाद: न्यूनतम 10°C, अधिकतम 25°C
पटना: न्यूनतम 15°C, अधिकतम 25°C
लखनऊ: न्यूनतम 11°C, अधिकतम 23°C
जयपुर: न्यूनतम 13°C, अधिकतम 27°C
भोपाल: न्यूनतम 10°C, अधिकतम 27°C
मुंबई: न्यूनतम 15°C, अधिकतम 30°C
अहमदाबाद: न्यूनतम 13°C, अधिकतम 29°C
जम्मू: न्यूनतम 7°C, अधिकतम 21°C

राजस्थान में शीतलहर का पूर्वानुमान
राजस्थान में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर चुका है। अगले कुछ दिनों में शीतलहर की संभावना जताई जा रही है, और मंगलवार से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।

उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!