दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहाना, देशभर में मानसून मेहरबान

Edited By Mahima,Updated: 06 Jul, 2024 09:33 AM

weather is pleasant due to rain in delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई मानसूनी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई मानसूनी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर में बाढ़ से लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। असम और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। असम में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

यूपी में मानसून का जोर
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मथुरा, अलीगढ़, एटा, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, और मेरठ में बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी के गाजीपुर, महाराजगंज, बलिया, गोरखपुर, चंदौली, वाराणसी, और प्रयागराज में भी बारिश की संभावना है।
 

हिमाचल प्रदेश में 5 जुलाई, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है।

Himachal Pradesh is very likely to get isolated heavy (64.5-115.5 mm) to very heavy rainfall (115.5-204.4 mm) on 5th July, 2024. pic.twitter.com/9hLJgmjUwu

— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 5, 2024

अन्य राज्यों में भी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, बंगाल, बिहार, और उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अनुमान है। अगले चार-पांच दिनों में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, और पंजाब में भी बारिश की संभावना है।

Latest Satellite imagery detects convective clouds leading to possibility of Light to moderate rainfall at a few places accompanied with isolated thunderstorm & lightning over south Jammu division & adjoining Himachal Pradesh-North Punjab, Rajasthanadjoining south Haryana,..(1/3) pic.twitter.com/SsVPTFTs3J

— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 5, 2024

महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना
महाराष्ट्र में भी मानसून सक्रिय है। मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, नागपुर, अमरावती, और गढ़चिरौली में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!