mahakumb

19-20-21 फरवरी तक भारी बारिश-आंधी-तूफान हाई अलर्ट, फिर से मौसम करवट लेगा

Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 Feb, 2025 09:11 AM

weather of delhi winter  heat imd rain snowfall strom cold wings

दिल्ली का मौसम अब बदलने लगा है, और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले कुछ दिनों में दिन के समय तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है, जिससे सर्दी का असर कम होने लगा है। अब सुबह और रात की ठंडक में भी कमी देखी जा रही है, और दोपहर का तापमान बढ़ने लगा...

नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 19 से 21 फरवरी तक भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का हाई अलर्ट जारी किया है। नागालैंड और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिससे मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीं, दिल्ली का मौसम अब बदलने लगा है, और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले कुछ दिनों में दिन के समय तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है, जिससे सर्दी का असर कम होने लगा है। अब सुबह और रात की ठंडक में भी कमी देखी जा रही है, और दोपहर का तापमान बढ़ने लगा है, जिससे हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जो कुछ दिनों के लिए मौसम में ठंडक का अहसास करा सकती है। 

दिल्ली में तापमान बढ़ने के पीछे ठंडी हवाओं का कमजोर पड़ना, दिन में धूप की अवधि बढ़ना और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव जैसे कारण जिम्मेदार हैं। इस बदलाव का असर दिल्लीवासियों की सेहत, जीवनशैली और पर्यावरण पर भी पड़ सकता है। गर्मी बढ़ने के साथ एयर पॉल्यूशन, स्वास्थ्य समस्याएं और फसलों पर असर हो सकता है।

19 फरवरी से फिर से मौसम करवट लेगा
 हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी से फिर से मौसम करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 से 23 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

19-20 फरवरी को आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 20 फरवरी को राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मूसलधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के चलने और बिजली गिरने से जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। 
 

19 से 21 फरवरी के बीच उत्तर-पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश
वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि नागालैंड और उसके आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से 19 से 21 फरवरी के बीच उत्तर-पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, कुछ ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। 19 फरवरी को गरज और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, और 19 फरवरी को असम और मेघालय में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस मौसम परिवर्तन के कारण इन क्षेत्रों में मौसम की स्थिति बिगड़ सकती है, और बर्फबारी और बारिश के कारण यात्रा में परेशानी हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!