बदलेगा फिर मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Edited By Parminder Kaur,Updated: 23 Feb, 2025 10:49 AM

weather pattern will change again possibility of rain and hailstorm

उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल गया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगह बर्फबारी हुई है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के असम, ओडिशा और अन्य राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने रविवार को...

नेशनल डेस्क. उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल गया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई जगह बर्फबारी हुई है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के असम, ओडिशा और अन्य राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने रविवार को भी पूर्वी भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

25 फरवरी से उत्तर भारत में मौसम प्रभावित होगा: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 फरवरी से उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होगा। 25 से 28 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में बारिश: मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के गंगा तट वाले इलाकों और ओडिशा में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

तेज हवाएं और बारिश का असर: झारखंड, सिक्किम, छत्तीसगढ़, असम, बिहार और 7 पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 25 और 26 फरवरी को बारिश हो सकती है।

तापमान में गिरावट: मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत में तापमान में 1-4 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि अन्य हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, यूपी और झारखंड समेत पूर्वी मध्य भारत में तापमान औसतन 1-3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है।

डल झील पर पर्यटकों की भीड़: बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह भलेसा पर्वत पर बर्फबारी हुई है, और श्रीनगर की ऐतिहासिक डल झील पर पर्यटकों की संख्या पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा देखने को मिली है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!