Breaking




Strong winds: 30 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी सतही हवाएं, 20 मार्च से गरज-चमक के साथ बारिश

Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Mar, 2025 07:58 AM

weather uttar pradesh forecast imd strong winds cloud cover

उत्तर प्रदेश में मार्च का महीना इस बार अप्रत्याशित मौसम बदलाव लेकर आ रहा है। जहां लोग भीषण गर्मी की शुरुआत मान रहे थे, वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के भीतर तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी कर दी है। 20 मार्च से मौसम अचानक...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में मार्च का महीना इस बार अप्रत्याशित मौसम बदलाव लेकर आ रहा है। जहां लोग भीषण गर्मी की शुरुआत मान रहे थे, वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के भीतर तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी कर दी है। 20 मार्च से मौसम अचानक पलटी खा सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, इस बदलाव को लेकर किसानों और आम जनता के लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

आईएमडी के अनुसार, बुधवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी। 20 मार्च को दोनों संभागों में बादल छाने के साथ तेज हवाओं के झोंके महसूस किए जाएंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। 21 और 22 मार्च को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

 प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) AQI
लखनऊ 33.1 16.0 108
आगरा 31.5 15.2 96
कानपुर 31.8 16.0 83
मेरठ 29.1 16.0 162
वाराणसी 36.1 18.0 71


इन जिलों में होगी बारिश
20 मार्च को यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है, जिनमें वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, शामली और सहारनपुर शामिल हैं। अगले 24 घंटों में यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी, जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। हालांकि, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी होगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!