Breaking




Holi पर दिल्ली में बदलेगा मौसम! गुजरात में गर्मी का प्रकोप जारी

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 Mar, 2025 08:34 AM

weather will change in delhi on holi heat wave continues in gujarat

आज 13 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं होली (कल) के दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले 3-4 दिनों में दिल्ली के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक...

नेशनल डेस्क। आज 13 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं होली (कल) के दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले 3-4 दिनों में दिल्ली के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है जिससे मौसम थोड़ा राहत भरा हो सकता है।

उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

➤ 13-16 मार्च: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
➤ 14-15 मार्च: राजस्थान में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

पूरब और उत्तर-पूर्व भारत में मौसम का हाल

➤ अरुणाचल प्रदेश: 13 से 15 मार्च के बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
➤ असम और मेघालय: 13 मार्च को भारी बारिश की संभावना है।
➤ पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 13 मार्च को आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
➤ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तापमान में गिरावट के संकेत

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

➤ पश्चिम भारत: अगले 4-5 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है।
➤ मध्य भारत: अगले 3 दिनों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है लेकिन इसके बाद स्थिर रहेगा।

गुजरात और अन्य राज्यों में लू का खतरा

मौसम विभाग ने गुजरात में 13 मार्च को लू चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा झारखंड में 14-16 मार्च के बीच लू चल सकती है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 16 मार्च को लू पड़ने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में मार्च के महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि गुजरात, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लू चलने की आशंका बनी हुई है। लोगों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!