Edited By Radhika,Updated: 11 Dec, 2024 12:39 PM
पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं ने राजधानी दिल्ली का तापमान गिरा दिया है। बुधवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार को तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस...
नेशनल डेस्क: पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं ने राजधानी दिल्ली का तापमान गिरा दिया है। बुधवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार को तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी के साथ दिल्ली में AQI लेवल भी काफी ज़्यादा रहा। सुबह 8 बजे दिल्ली का AQI 207 रहा और एक दिन पहले AQI 223 दर्ज किया गया था। Central Pollution Control Board (CPCB) के अनुसार 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘अच्छा’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।