पश्चिम बंगाल: बच्चा चोर होने के संदेह में रेल यात्रियों ने महिला को पीटा, ट्रेन सेवा बाधित

Edited By Pardeep,Updated: 27 Jun, 2024 06:09 AM

west bengal railway passengers beat up woman suspecting her to be a child thief

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर होने के संदेह में यात्रियों ने एक लोकल ट्रेन में महिला की पिटाई कर दी।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर होने के संदेह में यात्रियों ने एक लोकल ट्रेन में महिला की पिटाई कर दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह जानकारी दी। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को रेलवे पुलिस कर्मियों ने भीड़ से बचाया। यात्रियों का आरोप है कि महिला ने बच्चा चोरी किया था। 

अधिकारी ने बताया कि महिला ने दावा किया कि बच्चा उसी का है और वह मूलरूप से पड़ोसी राज्य की निवासी है तथा फिलहाल उत्तर 24 परगना जिले के दमदम इलाके में रह रही है। अधिकारी ने बताया कि बच्चा महिला के साथ सहज लग रहा था, लेकिन जीआरपी कर्मी अब भी आरोपों की जांच कर रहे हैं और उसे दमदम स्थित उसके घर ले गए। 

एक यात्री ने बताया कि जब उन्होंने महिला से बच्चे के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछा तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे पाई इसीलिए यात्रियों को संदेह हुआ। जब महिला द्वारा बच्चे को चुराए जाने की खबर फैली तो यात्रियों ने महिला की पिटाई कर दी तथा 15 मिनट तक रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। जीआरपी ने महिला को बचाने के लिए लाठी-चार्ज किया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!