mahakumb

IMD Weather Update: 8 फरवरी से नया Western Disturbance होगा एक्टिव, दिल्ली-चंडीगढ़ कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Feb, 2025 10:13 AM

western disturbance heavy rain thunderstorm lightning february rain

देश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इससे पहले, 3 फरवरी की रात को...

नेशनल डेस्क: देश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इससे पहले, 3 फरवरी की रात को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देशभर में मौसम अस्थिर रहेगा, और 10 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश व बर्फबारी जारी रह सकती है।

एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और मध्य पाकिस्तान पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके अलावा,

  • उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे क्षेत्रों में 1.5 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है।
  • मध्य पाकिस्तान से उत्तर-पूर्व अरब सागर तक गुजरात पार करते हुए एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर सक्रिय है।
  • पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 12.6 किमी ऊपर 160 समुद्री मील तक की हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है।
  • 8 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

किन राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट?

IMD के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में देशभर के कई हिस्सों में बारिश और कोहरे की संभावना है:

-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र – गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेशआंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
- पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश – हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट।
-अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय6 और 7 फरवरी को भारी बारिश होने की संभावना।
-उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेशसुबह घना कोहरा छाने का अनुमान (8 फरवरी तक)।
-8 से 10 फरवरी – पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान।

IMD की चेतावनी और लोगों के लिए सलाह

IMD ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा अपडेट पर नजर रखें और सतर्क रहें। जिन राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है, वहां के लोगों को खुले क्षेत्रों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

 

 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!