Breaking




UPSC Exam नहीं हुआ क्लीयर तो युवती फंदे पर लटकी, 4 दिन तक सड़ती रही लाश

Edited By Parminder Kaur,Updated: 26 Apr, 2025 04:18 PM

when the girl could not clear the upsc exam she hanged herself

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की ग्रेटर गंगा कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय प्रियंका शुक्ला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियंका BSNL से रिटायर्ड कांता प्रसाद शुक्ला की बेटी थीं और UPSC की तैयारी कर रही थीं। वह घर पर अकेली थीं, जब यह...

नेशनल डेस्क. मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की ग्रेटर गंगा कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय प्रियंका शुक्ला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियंका BSNL से रिटायर्ड कांता प्रसाद शुक्ला की बेटी थीं और UPSC की तैयारी कर रही थीं। वह घर पर अकेली थीं, जब यह दुखद घटना हुई।

घर पर अकेली थी प्रियंका

प्रियंका के माता-पिता 12 अप्रैल को महोबा गए हुए थे। प्रियंका घर पर अकेली थीं। शुक्रवार शाम को पड़ोसियों को कांता प्रसाद के घर से बदबू आई। उन्होंने प्रियंका को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कांता प्रसाद और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को मिला शव और सुसाइड नोट

सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस रात 9 बजे मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर प्रियंका का शव पंखे से लटका मिला। शव काफी पुराना हो चुका था। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने जांच की और एक सुसाइड नोट बरामद किया।

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

सुसाइड नोट में प्रियंका ने लिखा था कि उनकी जिंदगी सामान्य है और उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ खास नहीं किया। उन्होंने खुद को नौकरी के लिए अयोग्य बताया और लिखा कि वह अपनी मर्जी से फांसी लगा रही हैं और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

UPSC परीक्षा में असफलता बनी कारण?

पुलिस ने शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि प्रियंका ने 22 अप्रैल को आत्महत्या की होगी। इसी दिन सिविल सर्विसेज का रिजल्ट आया था और प्रियंका का एग्जाम क्लियर नहीं हो पाया था। पुलिस का मानना है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। प्रियंका पहले भी चार बार UPSC की परीक्षा दे चुकी थीं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!