Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 21 Feb, 2025 06:34 PM

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से बड़ी ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्स से मना करने पर नाबालिक लड़के ने युवती (19) के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इससे आहत होकर लड़की ने पेड़ से फांसी से लटककर जान दे दी।
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से बड़ी ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्स से मना करने पर नाबालिक लड़के ने युवती (19) के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इससे आहत होकर लड़की ने पेड़ से फांसी से लटककर जान दे दी। बता दें दरअसल लड़की के साथ में पढ़ने वाले एक लड़के ने दो साल पहले धोखे से उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। जिससे वो ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में उसने वहीं फोटो और वीडियो अपने नाबालिग दोस्त को भेज दिए। इसके बाद वह भी लड़की से सेक्स करने का दबाव बनाने लगा था। बता दें अभी फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की शाम को छोटी बहन के साथ खेत जाने की बात कहकर निकली थी। छोटी बहन ने बताया कि दीदी उसे खेत में बैठाकर थोड़ा आगे चली गई। काफी देर तक नहीं लौटी, तो वो आगे बढ़कर देखने गई। वहां बड़ी बहन का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता दिखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर बंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर दोनों युवकों सर्वेश रावत व उसके दोस्त पर मारपीट, आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म व महिला संबंधी अपराध समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़की ने तीन दिन पहले दी थी तहरीर पीड़िता ने 17 फरवरी को मौरावां थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि सर्वेश और उसका दोस्त मानसिक उत्पीड़न कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस तीन दिन तक मामला दबाए रही। जब उसने जान दे दी तब दीनों की पुलिस ने गिरफ्तार किया।