Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 25 Feb, 2025 12:40 PM

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिसकर्मी ने रेप पीड़िता से ही दुष्कर्म किया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने मदद के बहाने नाबालिग पीड़िता को होटल में बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। घटना की शुरुआत 17 साल की...
नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिसकर्मी ने रेप पीड़िता से ही दुष्कर्म किया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने मदद के बहाने नाबालिग पीड़िता को होटल में बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। घटना की शुरुआत 17 साल की एक नाबालिग लड़की से हुई, जिसकी दोस्ती विक्की नाम के एक लड़के से हुई। विक्की ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ रेप किया और मारपीट भी की। पीड़िता ने अपनी मां के साथ बोम्मनहल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन वहां तैनात कॉन्स्टेबल अरुण थोनेपा आरोपी विक्की का दोस्त निकला।
अरुण ने पीड़िता की मां को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और उसे नौकरी दिलाने का भी वादा किया। इसके बाद उसने पीड़िता को एक होटल में बुलाया, जहां उसने शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसका प्राइवेट वीडियो सार्वजनिक कर देगा। पुलिस ने अरुण और विक्की दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।