देशभर में दिखा भारत बंद का व्यापक असर, विभिन्न राज्यों में सड़क और रेल सेवाएं प्रभावित

Edited By Mahima,Updated: 21 Aug, 2024 12:54 PM

widespread impact of bharat bandh seen across the country

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में बुधवार को आहूत 'भारत बंद' का देशभर में व्यापक असर देखने को मिला।

नई दिल्ली: अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में बुधवार को आहूत 'भारत बंद' का देशभर में व्यापक असर देखने को मिला। विभिन्न राज्यों में सड़क और रेल सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं, और कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की घटनाएँ भी सामने आईं।

ओडिशा: ओडिशा में 'भारत बंद' के चलते रेल और सड़क यातायात आंशिक रूप से बाधित रहा। भुवनेश्वर और संबलपुर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोका और राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कई सड़कें अवरुद्ध कर दीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पटरियों से हटाकर रेल संचालन को बहाल किया। सरकारी कार्यालयों, बैंक, और शैक्षणिक संस्थानों में कामकाज सामान्य रहा, हालांकि सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

राजस्थान: राजस्थान में बंद का मिला-जुला असर देखा गया। जयपुर और अजमेर सहित कई शहरों में प्रमुख बाजार बंद रहे और सड़कों पर वाहन कम दिखे। प्रशासन ने एहतियातन स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की और पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। जयपुर के पुलिस आयुक्त ने कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे 'भारत बंद' के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखें। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कई अन्य राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अपील कर रहे हैं।

बिहार: बिहार में 'भारत बंद' का मिलाजुला असर देखने को मिला। जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर यातायात अवरुद्ध किया और पुलिस के साथ झड़प की। मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में भी प्रदर्शनकारियों ने यातायात को बाधित करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!