'यह क्षण काफी अजीब...' केरल में पति के बाद पत्नी ने संभाला मुख्य सचिव का पद

Edited By Parminder Kaur,Updated: 02 Sep, 2024 10:27 AM

wife became chief secretary after husband in kerala

केरल में नौकरशाही इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक पति के बाद उसकी पत्नी ने मुख्य सचिव के पद को संभाला है। निवर्तमान मुख्य सचिव वी. वेणु के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री पी. विजयन ने इस खास बदलाव का जिक्र किया।

नेशनल डेस्क. केरल में नौकरशाही इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक पति के बाद उसकी पत्नी ने मुख्य सचिव के पद को संभाला है। निवर्तमान मुख्य सचिव वी. वेणु के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री पी. विजयन ने इस खास बदलाव का जिक्र किया। 


वी वेणु शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके बाद उनकी पत्नी शारदा मुरलीधरन ने केरल की मुख्य सचिव का पद संभाल लिया है। शारदा मुरलीधरन पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर थीं। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने वी वेणु के विदाई समारोह में बताया कि यह एक अनोखा उदाहरण है और उन्होंने राज्य में ऐसे और भी उदाहरण दिए।


मुख्यमंत्री पी. विजयन ने बताया कि इससे पहले भी केरल में पति-पत्नी ने कलेक्टर के पद पर एक-दूसरे को कार्यभार सौंपा था। केरल के नौकरशाही इतिहास में इस अनोखे बदलाव पर मुख्य सचिव बनीं शारदा मुरलीधरन ने कहा कि यह क्षण उनके लिए काफी अजीब है, क्योंकि उन्हें अपने पति को ही विदाई देनी पड़ रही है।


शारदा मुरलीधरन ने कहा कि उन्होंने और उनके पति ने 34 साल तक सिविल सेवक के रूप में एक साथ काम किया। हालांकि, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा जब वे अपनी सेवा एक साथ नहीं छोड़ेंगे। अब उन्हें इस बात की थोड़ी चिंता है कि पति की सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें आठ महीने तक सेवा देना होगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!