mahakumb

चुपके से Police Station पहुंची पत्नी, बोली- पति सोते समय करता है घिनौना काम, विवाहिता ने सुनाई आपबीती!

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Feb, 2025 02:25 PM

wife reached police station said husband does disgusting things while sleeping

आगरा के महिला थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शारीरिक शोषण और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति की हैवानियत के बारे में बताया। उसने कहा कि पति नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। उसके साथ...

नेशनल डेस्क। आगरा के महिला थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शारीरिक शोषण और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति की हैवानियत के बारे में बताया। उसने कहा कि पति नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। उसके साथ मारपीट की जाती है। 

शादी के बाद उत्पीड़न का सिलसिला हुआ शुरू 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नवंबर 2019 में राजस्थान के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति और अन्य ससुराल वाले उसे मारते-पीटते थे। कई बार परेशान होकर महिला अपने मायके भी आई लेकिन हर बार ससुराल वाले उसे वापस पति के पास भेज देते थे। जब उसने पति के साथ रहने से मना किया तो भी उत्पीड़न जारी रहा। महिला ने यह भी कहा कि पति कहता था, "मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।"

 

यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh में गुइलियन बेरे सिंड्रोम से पीड़ित 2 मरीजों की मौत

 

14 फरवरी को बर्बर पिटाई

महिला का आरोप है कि 14 फरवरी को उसके पति और अन्य ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर लाठी, डंडे और लोहे की सरिया से बुरी तरह पीटा। महिला ने काफी चीख-पुकार की लेकिन ससुराल वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: 'नरक था, खाना नहीं मिला, 15 दिन तक ब्रश नहीं और...', अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों ने सुनाई आपबीती

 

घर से भागकर थाने पहुंची

पीड़िता ने बताया कि वह मौका देखकर अपनी बेटी के साथ घर से जान बचाकर भाग निकली। ससुराल वाले उसकी तलाश करते रहे लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगी। इसके बाद वह चुपके से थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज 

वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!